सुमितोमो बैंक ने रिलायंस कैपिटल में हिस्सेदारी खरीदी

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल ने गुरुवार को कहा कि जापान के एक प्रमुख बैंक सुमितोमो मित्सुई ट्रस्ट बैंक लिमिटेड ने कंपनी में 2.77 फीसदी रणनीतिक हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

रिलायंस कैपिटल ने एक बयान जारी कर कहा कि इस सौदे के तहत सुमितोमो बैंक से उसे संपूर्ण रकम 371 करोड़ रुपये (5.84 करोड़ डॉलर) मिल चुके हैं।

बयान के मुताबिक सुमितो मित्सुई ट्रस्ट बैंक पहले सभी तरह की नियामकीय मंजूरी मिलने पर रिलायंस कैपिटल में हिस्सेदारी खरीदने पर सहमत हुआ था।

बयान में कहा गया है, “सुमितोमो मित्सुई ट्रस्ट बैंक ने 371 करोड़ रुपये (5.84 करोड़ डॉलर) में तरजीही शेयर आवंटन के जरिए और एक साल की लॉक इन अवधि के साथ रिलायंस कैपिटल में शुरुआती 2.77 फीसदी रणनीतिक हिस्सेदारी खरीद ली है।”

कंपनी ने कहा कि यह अधिग्रहण प्रति शेयर 530 रुपये की दर से किया गया है, जो संबंधित तिथि को शेयर मूल्य से 11 फीसदी अधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493