अफगान कोच ने जताई इंग्लैंड के कोच से सहानुभूति

सिडनी, 12 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच एंडी मोल्स ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच पीटर मूर्स के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने विश्व कप में अपने खराब प्रदर्शन से मूर्स को निराश किया है।

इंग्लैंड और अफगानिस्तान शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर अपना-अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेंगी। हालांकि इस मैच का अब टूर्नामेंट के लिहाज से कोई महत्व नहीं रह गया है।

इस मैच से एक दिन पहले गुरुवार को मोल्स ने कहा, “मैंन मूर्स की आलोचना सुनी। लेकिन एक कोच के तौर पर मुझे उनके प्रति खेद है। हम जो कुछ कर सकते हैं करते हैं। लेकिन अंतत: मैदान पर उतरने के बाद सबकुछ खिलाड़ियों के हाथ में रहता है।”

वेबसाइट ‘क्रिकइंफो डॉट कॉम’ ने मोल्स के हवाले से कहा, “खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता से काफी कम प्रदर्शन किया। मुझे ऐसा लगता है कि जैसे इग्लैंड के खिलाड़ियों ने खुद का स्तर काफी नीचे गिरा लिया है बल्कि सबसे अहम यह है कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से कोच मूर्स का सर भी नीचा किया है।”

मोल्स ने कहा कि मैच जीतना पूरी टीम का एकजुट कार्य है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड को अपने इस खराब प्रदर्शन के कारण टीम में जल्दबाजी में कोई परिवर्तन नहीं करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493