गुड़गांव : 2 करोड़ रुपये का लाल चंदन जब्त

गुड़गांव, 12 मार्च (आईएएनएस)। गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा ने एक ट्रक से लाल चंदन की 250 लकड़ियां बरामद की हैं, साथ ही दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इन लकड़ियों की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है।

अपराध शाखा के एक दल ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर 32 किलोमीटर के पास दिल्ली की ओर जाते हुए एक ट्रक को रोका और तस्करी की जा रही चंदन की लड़की को जब्त कर लिया।

पुलिस ने साथ ही दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह (32) और मुकेश कुमार (30) के रूप में हुई है। दोनों युवक हरियाणा के सोनीपत शहर में खारखोडा के पास स्थित एक गांव के रहने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493