सांतोस के कोच नियुक्त किए गए मार्सेलो

रियो डी जेनेरियो, 13 मार्च (आईएएनएस)। मार्सेले फर्नादेस को ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब सांतोस का नया कोच नियुक्त किया गया है। क्लब ने कहा है कि मार्सेलो की नियुक्ति स्थाई आधार पर हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 43 साल के मार्सेलो को एंडरसन मोरेरिया को बर्खास्त किए जाने के बाद से अंतरिम कोच की भूमिका दी गई थी। एंडरसन को पांच मार्च को बर्खास्त किया गया था।

सांतोस के प्रमुख मोडोस्टो रोमा जूनियर ने कहा कि मार्सेलो का चयन सर्वसम्मति से हुआ है। मार्सेलो 1990 के दशक में टीम के डिफेंडर के तौर पर खेल चुके हैं।

क्लब के सबसे महान खिलाड़ी रहे पेले ने भी मार्सेलो के चयन का समर्थन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493