जॉगिंग मुझे फिट रखती है : निकोल

लॉस एंजेलिस, 13 मार्च (आईएएनएस)। गायिका निकोल शेरजिंगर ने अपने चुस्त और फिट रहने का राज खोलते हुए बताया कि उनका अनुभव है कि शरीर को सही आकार में बनाए रखने के लिए जॉगिंग उनके लिए सबसे बेहतर व्यायाम है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, कई सालों तक विभिन्न तरीकों के व्यायाम करने के बाद निकोल ने पाया कि दौड़ना उनके लिए सबसे बेहतर है। जब वह सड़क पर या ट्रेडमिल पर दौड़ती हैं, तब अक्सर उनके मन में बेहतर विचार आते हैं।

उसने कहा, “जॉगिंग दिल के लिए सबसे अच्छा है, लेकिन यह मुझे मेरे मन को सही फ्रेम में रखने में मदद करता है। जब मैं जॉगिंग कर रही होती हूं तो मेरे मन में रचनात्मक विचार आते हैं। मुझे योग भी पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493