लोहान पर तस्वीर में फोटोशॉप का प्रयोग करने का आरोप

लॉस एंजेलिस, 13 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान पर आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की गई अपनी एक नई तस्वीर में फोटोशॉप का प्रयोग किया है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 28 वर्षीया लोहान ने एक चुस्त काले रंग की पोशाक में अपनी तस्वीर साझा की थी।

लोहान के प्रशंसकों ने इस तस्वीर में उनकी आलोचना करते हुए कहा है कि तस्वीर में उनके पैरों के आसपास का स्वरूप विरूपित है, ऐसा लगता है कि इससे छेड़छाड़ की गई है।

हालांकि लोहान के करीबी सूत्रों का कहना है कि तस्वीर से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

तस्वीर में लोहान आगे की ओर झुक कर खड़ी हैं और उन्होंने अपना हाथ पैर पर रखा हुआ है।

जिस चीज ने लोगों का ध्यान सर्वाधिक आकर्षित किया, वह है तस्वीर का पाश्र्वभाग, जिसमें लोहान जिस दरवाजे के बाहर खड़ी हैं, उसके किनारे मुड़े हुए दिखे रहे हैं।

इससे पहले जनवरी में भी इंस्टाग्राम पर जारी एक तस्वीर के संबंध में लोहान पर फोटोशॉप का प्रयोग करने का आरोप लगा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493