आस्ट्रेलिया में ओलविन तूफान

सिडनी, 13 मार्च (आईएएनएस)। चक्रवाती तूफान ओलविन ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट से टकराया। यह एक्समाउथ शहर तक पहुंच गया है, जहां लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, तूफान के कारण बिजली के खंभे गिर गए हैं, जिससे 1,400 से अधिक नागरिकों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। कई जगह पेड़ भी उखड़ गए हैं।

पुलिस ने बताया कि तूफान में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493