महिला गोल्फ : किरन ने जीता दूसरा खिताब

गुड़गांव, 13 मार्च (आईएएनएस)। किरन माथारु ने शुक्रवार को तीसरे और आखिरी दौर में सिक्स-अंडर 66 का स्कोर करते हुए अनुभवी स्मृति मेहरा को चार शॉट से पीछे छोड़ा और हीरो वुमेन प्रोफेशनल गोल्फ टूर का आठवां चरण जीतने में कामयाब रहीं।

किरन का इस सत्र में यह दूसरा खिताब है। स्मृति ने दूसरा और हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहीं वाणी कपूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

गुड़गांव के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले गए आठवें चरण के तीसरे दौर में किरन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे, सातवें, 10वें, 11वें, 15वें और 18वें होल पर बर्डी लगाए। उन्होंने कुल 199 का स्कोर हासिल किया।

दूसरे दौर में सेवन-अंडर 65 का रिकार्ड स्कोर करने वाली स्मृति तीसरे दिन अपना लय बरकरार नहीं रख सकीं और 69 का स्कोर किया। उन्होंने हालांकि पहले ही होल पर बर्डी लगाकर दिन की अच्छी शुरुआत जरूर की।

इसके बाद छठे, 13वें, 15वें और 18वें होल पर भी स्मृति बर्डी लगाने में कामयाब रहीं लेकिन 14वें होल पर लगाई गई बोगी उन्हें भारी पड़ी। स्मृति ने कुल 203 का स्कोर किया।

दिल्ली की वाणी ने 54 होल्स के बाद कुल 206 का स्कोर किया। नोएडा की वैष्वी सिन्हा आखिरी दिन 70 और कुल 209 का स्कोर करते हुए चौथा स्थान हासिल किया।

पुणे की श्वेता गालांडे को 211 स्कोर के साथ पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493