नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में बादल घिरने के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, “दिन में बादल घिरेंगे। कुछ इलाके में एक या दो बार हल्की बारिश के आसार हैं।”
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 90 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath