बिहार में स्वाइन फ्लू से 160 लोग संक्रमित

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या शनिवार सुबह 160 हो गई। राज्य में इस बीमारी से एक महिला की मौत हो गई है।

पटना के राजेन्द्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आरएमआरआई) के निदेशक प्रदीप कुमार दास ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को 629 मरीजों की जांच की गई है, जिसमें 160 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य के भोजपुर, गोपालगंज, लखीसराय, वैशाली, दरभंगा सहित विभिन्न क्षेत्रों से मरीजों के नमूने जांच के लिए लाए गए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जांच के लिए 44 नमूने लाए गए थे, जिसमें से सात में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

इधर, स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। यह स्वाइन फ्लू से होने वाली राज्य में पहली मौत है। पटना के बिहटा की रहने वाली बेबी देवी को नौ मार्च को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू की आरएमआरआई में जांच की सुविधा है। उन्होंने बताया कि राज्य में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा संदिग्ध मरीजों पर नजर रखी जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493