आलिया भट्ट के नक्शेकदम पर हिबा नवाब

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के नक्शेकदम पर चलते हुए छोटे पर्दे की कलाकार हिबा नवाब ने अपने टीवी धारावाहिक ‘तेरे शहर में’ के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है।

हिबा धारावाहिक में अमाया माथुर का किरदार निभा रही हैं।

अमाया का किरदार बहुत कुछ फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के किरदार शनाया से मिलता है, जिसे अभिनेत्री आलिया भट्ट ने निभाया था।

हिबा ने शांतनु मुखर्जी द्वारा गाए शो के शीर्षक गाने की रिकॉर्डिग अपनी आवाज में की है।

हिबा ने एक बयान में कहा, “मुझे तो यकीन ही नहीं था कि मैं गा सकती हूं, जब तक कि शो के निर्माताओं ने मुझे यह हौसला नहीं दिया कि मैं गा सकती हूं। मैंने बहुत अच्छे से गाने की रिकॉर्डिग पूरी की।”

हिबा ने आगे कहा, “यह गाना शो में आगे के एपीसोड में अमाया के किरदार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493