मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक राहुल ढोलकिया पांच साल के अंतराल के बाद फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं।
उनकी फिल्म अगले साल ईद पर प्रदर्शित होगी, जिसमें शाहरुख खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
माहिरा को लोकप्रिय पाकिस्तानी धारावाहिक ‘हमसफर’ में खिरद की भूमिका के लिए पहचाना जाता है। वह फिल्म ‘रईश’ से वह बॉलीवुड में शुरुआत कर रही हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
शाहरुख ने फिल्म में एक शराब तस्कर की भूमिका निभाई है और माहिरा उनकी प्रेमिका की भूमिका में हैं, जबकि नवाजुद्दीन ने शराब तस्कर को पकड़ने का बीड़ा उठाने वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।
‘रईस’ मारधाड़ से भरपूर रोमांच फिल्म है। फिल्म के निर्माता एक्सेल एंटरटेंमेंट और रेड चिलीज एंटरटेंमेंट हैं।
dharmpath.com dharmpath