नबाकालेबार रथ यात्रा बनेगा अंतर्राष्ट्रीयब्रांड

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से पर्यटन मंत्रालय नबाकालेबार रथ यात्रा की अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडिंग और इसे बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाएगा। यात्रा स्मरणोत्सव के लिए सिक्के और डाकटिकट भी जारी किए जाएंगे। 2015 की रथ यात्रा का नाम नबाकालेबार रथ यात्रा रखा गया है क्योंकि यह 19 साल के बाद आता है।

पेट्रोलियम मंत्री प्रधान और पर्यटन मंत्री डॉ. शर्मा दोनों ही नबाकालेबार रथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 20 और 21 मार्च को उड़ीसा की यात्रा करेंगे।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने पर्यटन मंत्री महेश शर्मा के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के सचिव भी उपस्थित थे। बैठक में फैसला किया गया कि संस्कृति मंत्रालय एक कॉफी टेबल बुक प्रकाशित करेगा और रथ यात्रा पर एक विशेष वृत्तचित्र भी बनाएगा।

इस अवसर पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने जानकारी दी कि इस समारोह के सुगम संचालन के लिए विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने पहले ही 50 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं और केंद्र सरकार भी समारोह की जरूरत के अनुसार पूरक बजटीय सहायता देगी। लाखों लोग नबाकालेबार रथ यात्रा के दर्शन करेंगे और सरकार इस समारोह के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधान ने कहा कि उड़ीसा राज्य पर्यटन, पर्यटक गाइड, आतिथ्य उद्योग के लोग, पर्यटन उद्योग एवं भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय समेत सभी साझेदार इसे एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन समारोह के रूप में बढ़ावा देने के लिए समेकित प्रयास करेंगे।

पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि उनका मंत्रालय उड़ीसा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 450 किलोमीटर लम्बे तटीय कटिबंध का उपयोग करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि बातचीत का केंद्र बिंदु इसे एक यादगार समारोह बनाने के लिए अनुकूल व्यवस्था करना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493