दिल्ली में छाई काली घटा

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आसमान पर काली घटाएं छाई रहीं। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “रविवार सुबह मौसम सर्द रहा और बादल छाए रहे। पूरे दिन बदली छाई रहेगी।”

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 84 फीसदी आद्र्रता थी।

रविवार तड़के 5.30 बजे तक 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राजधानी दिल्ली में रविवार को भी बादल छाए थे। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493