हैंक्स ने क्रेडिट कार्ड लौटाने पर कहा, शुक्रिया

लॉस एंजेलिस, 15 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ने उनका क्रेडिट कार्ड लौटाने वाले न्यूयॉर्क निवासी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद दिया है।

वेबसाइट ‘कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम’ के अनुसार, हैंक्स का क्रेडिट कार्ड सैन फ्रांसिस्को में लड़कियों के एक समूह की मदद करते समय वहीं गिर गया था। यह गुम होने के कुछ दिन के अंदर ही उन्हें वापस मिल गया है।

हैंक्स ने 13 मार्च को ट्विटर पर टॉनी नामक उस व्यक्ति को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनका खोया कार्ड उन तक वापस पहुंचाया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “टॉनी नामक एक व्यक्ति को न्यूयॉर्क की एक गली में मेरा क्रेडिट कार्ड मिला और उसने इसे मुझे लौटा दिया। टॉनी! आपने इस शहर को और महान बना दिया है। शुक्रिया। हैंक्स।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493