ड्वेन चौथी बार ‘सैटर्डे नाइट लाइव’ के सूत्रधार

लॉस एंजेलिस, 15 मार्च (आईएएनएस)। ‘द रॉक’ नाम से मशहूर अभिनेता ड्वेन जॉनसन 28 मार्च की कड़ी में चौथी बार टेलीविजन शो ‘सैटर्डे नाइट लाइव’ के सूत्रधार बनेंगे।

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ के अनुसार, ड्वेन के अलावा इंग्लिश गायक-गीतकार जॉर्ज एजरा ‘सैटर्डे नाइट लाइव’ पर अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

ड्वेन आगे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फास्ट फ्यूरियस 7’ और ‘सैन एंड्रियास’ में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493