टाइगा ने केली के साथ रिश्ते का इकरार किया!

लॉस एंजेलिस, 15 मार्च (आईएएनएस)। रैपर टाइगा ने फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिससे लगता है कि वह रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर के साथ अपने रिश्ते का इकरार कर रहे हैं।

25 वर्षीय टाइगा ने शुक्रवार को केली की तस्वीर साझा की और लिखा, “आपकी आंखें बहुत कुछ देखती हैं, पर दिल में कुछ ही लोग उतरते हैं।”

केली और टाइगा के साथ होने के बारे में बहुत दिनों से अफवाहें गर्म हैं। टाइगा इस समय नए सौंदर्य प्रसाधन निप प्लस फैब के प्रचार के लिए लंदन में हैं और वहां से उन्होंने कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से एक टाइगा ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

तस्वीर में 17 वर्षीया केली काले लिबास के ऊपर से लाल रंग का बड़ा सा कोट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने घुटनों से ऊपर तक के बूट पहने हुए हैं और होंठों पर गुलाबी रंग की लिपस्टिक भी लगाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493