भुतहा फिल्में करने से डरता हूं : गुलशन

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता गुलशन देवैया की भुतहा फिल्मों में अभिनय करने में दिलचस्पी नहीं है।

गुलशन ने आईएएनएस को बताया, “मेरा करियर मंद लेकिन सधा हुआ रहा है, इसलिए मैं अपने करियर से संतुष्ट हूं। अच्छी फिल्म बनाने में समय लगता है। मैं 30 से 35 साल तक काम करने के लिए अपना करियर चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “फिलहाल मैं भुतहा फिल्मों में काम नहीं करना चाहता। मुझे प्रस्ताव मिलते हैं। मैं इंकार करता रहा हूं। किसी दिन मुझे हां कहना पड़ेगा। मैं भुतहा फिल्में करने से डरता हूं। मैंने 10 सालों से कोई भुतहा फिल्म नहीं देखी है।”

गुलशन की अगली फिल्म हर्षवर्धन कुलकर्णी निर्देशित ‘हंटर’ है। वह इसमें एक यौन आशक्त व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे।

उनका कहना है कि उन्हें जिस तरह की फिल्में मिल रही हैं, उससे वह खुश हैं।

गुलशन ने कहा, “मैं मुझे मिल रही फिल्मों की किस्म से खुश हूं। मुझे जो कुछ मिल रहा है, उससे खुश हूं। एक कलाकार होने के नाते मैं विविधता लाने की कोशिश करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493