रवि कुमार को सुदीप का इंतजार

चेन्नई, 16 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार के.एस. रवि कुमार ने पुष्टि की है कि उनकी अगली फिल्म में अभिनेता किच्छा सुदीप होंगे। इसके लिए वह सुदीप का बाकी काम निपटाने तक इंतजार करेंगे।

रवि कुमार ने आईएएनएस को बताया, “अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी। सुदीप इस वक्त कई फिल्मों में व्यस्त हैं। उनका काम पूरा होते ही हम इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बारे में अंतिम फैसला 20 मार्च को लिया जाएगा।”

रवि की अगली फिल्म कन्नड़ और तमिल बताई गई है।

सुदीप को अपनी कन्नड़ फिल्म ‘रण’ की रिलीज का इंतजार है। फिलहाल वह तमिल फिल्म ‘पुली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493