फिल्मों में सेक्स बिकाऊ विषय : राधिका

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि फिल्मों में सेक्स एक बिकाऊ विषय है, क्योंकि समाज में यह एक वर्जित विषय है।

राधिका जल्द ही फिल्म ‘हंटर’ में नजर आएंगी। यह फिल्म एक यौनासक्त इंसान के बारे में है।

राधिका ने कहा, “सेक्स बिकाऊ भी है और वर्जित भी है, इसलिए हमारे देश में इसे लेकर अजीब-सी स्थिति है। मुझे लगता है कि सेक्स इसलिए बिकाऊ है, क्योंकि यह वर्जित है।”

जहां तक फिल्म ‘हंटर’ की बात है, तो राधिका का कहना है कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर से ऐसा लगता है कि यह एक वयस्क हास्य फिल्म है, लेकिन यह और भी कुछ है।

उन्होंने कहा, “यह एक प्रेम कहानी है और सामान्य फिल्म है। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर देखकर लोगों को लगता है कि यह एक वयस्क हास्य फिल्म है, लेकिन यह सामान्य फिल्म है। हर कोई इससे खुद को जुड़ा पाएगा।”

हर्षवर्धन कुलकर्णी निर्देशित फिल्म ‘हंटर’ में गुलशन देवैया ने मुख्य भूमिका निभाई है।

राधिका ने हालिया प्रदर्शित ‘बदलापुर’ में भी काम किया था और उनका काम काफी सराहा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493