स्पेक्ट्रम नीलामी : 12वें दिन बोली 1,07,000 करोड़ रुपये पर पहुंची

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी के 12वें दिन मंगलवार को 74 चरणों की समाप्ति पर बोली राशि 1,07,000 करोड़ रुपये से अधिक पर पहुंच गई। मंगलवार को यहां जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यह 2010 की रिकार्ड 1,06,200 करोड़ रुपये की बोली से अधिक है।

वर्ष 2010 में 34 दिनों में 183 चरणों की बोली प्रक्रिया में सरकार को 1,06,200 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता मिली थी।

दूरसंचार विभाग ने यहां एक बयान में कहा, “सभी बैंडों में बोलियां लगाई जा रही हैं। नीलामी के 12वें दिन बोली में तेजी देखी गई। 1800 मेगाहट्र्ज, 900 मेगाहट्र्ज तथा 800 मेगाहट्र्ज बैंड में जोर-शोर से बोलियां लग रही हैं।”

12वें दिन सात चरणों की नई बोली लगी।

बयान के मुताबिक, “74वें चरण के अंत में करीब 88 फीसदी से अधिक स्पेक्ट्रम बोली लगाने वालों को अस्थायी तौर पर आवंटित किए जा चुके हैं। 74वें चरण की समाप्ति पर बोली लगाने वालों ने 1,07,000 करोड़ रुपये की अस्थायी राशि की प्रतिबद्धता जताई है।”

दूरसंचार विभाग के मुताबिक, “अधिकांश सेवा क्षेत्रों में बोली आरक्षित मूल्य के ऊपर प्रीमियम में गई है। बोलियों में प्रतिस्पर्धा के जारी रहने की उम्मीद है। अभी भी स्पेक्ट्रम का बिकना बाकी है। बुधवार 18 मार्च को सुबह नौ बजे से फिर से बोली लगेगी।”

सोमवार को 11वें दिन 67वें चरण की समाप्ति पर 1,03,046 करोड़ रुपये की बोली लगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493