अफगानिस्तान में विस्फोट, 7 मरे

काबुल, 18 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में बुधवार को एक कार में हुए बम विस्फोट में सात लोग मारे गए। हादसे में 20 अन्य घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक पुलिस सूत्र ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, “विस्फोट एक सरकारी मीडिया केंद्र में एक बैठक के बाद हुआ। घायलों में कई अधिकारी भी शामिल हैं।”

सूत्र ने कहा कि कार में विस्फोट सुबह 10.50 बजे उस जगह हुआ, जहां कई सरकारी दफ्तर स्थित हैं। हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जांच के बाद दी जाएगी।

घायलों को शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल की घेरेबंदी कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493