जेम्सबांड की फिल्म ‘स्पेक्टर’ का पोस्टर जारी

लॉस एंजेलिस, 18 मार्च (आईएएनएस)। सोनी और इओन प्रोडक्शन ने बांड फिल्म्स फ्रेंचाइजी की 24वीं फिल्म ‘स्पेक्टर’ का पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में जेम्स बांड बिल्कुल अलग किरदार में नजर आएंगे।

पोस्टर में जेम्स बांड के किरदार में डेनियल क्रेग नजर आ रहे हैं। वह चौथी बार जेम्स बांड का किरदार अदा कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में उन्हें गोल गले की टीशर्ट पहने हुए दिखाया गया है, जबकि पूर्व की फिल्म में वह शूट और टाई में नजर आए थे।

फिल्म में बांड को अपने अतीत से एक गुप्त संदेश मिलता है और वह एक भयावह संगठन को उजागर करने के लिए चल देता है। जहां एम इस सीक्रेट सर्विस को जिंदा रखने के लिए राजनीतिक ताकतों से लड़ाई लड़ती हैं, वहीं बांड स्पेक्टर के पीछे के भयावह सच को उजागर करने में जुट जाता है।

स्पेक्टर (स्पेशल एक्जीक्यूटिव फॉर काउंटर-इंटेलिजेंस, टेररिज्म, रिवेंज एंड एक्सटॉर्सन) इयान फ्लेमिंग के उपन्यासों में चित्रित एक काल्पनिक वैश्विक आतंकवादी संगठन है।

इस फिल्म का निर्देशन सैम मेंडेस कर रहे हैं और यह छह नवंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493