कोझिकोड का साइबर पार्क बनेगा हॉलीवुड का पोस्ट-प्रोडक्शन केंद्र

कोझिकोड, 18 मार्च (आईएएनएस)। केरल सरकार का कोझिकोड स्थित साइबर पार्क अब हॉलीवुड फिल्मों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का पोस्ट-प्रोडक्शन केंद्र बनने वाला है।

फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स जोड़ने वाली एक प्रमुख कंपनी ने यहां अपना प्रोडक्शन केंद्र खोला है।

हॉलीवुड फिल्म श्रृंखला ‘हैरी पॉटर’, ‘स्पाइडर मैन’ और ‘ट्रांसफॉर्मर’ जैसी फिल्मों में दृश्य प्रभाव जोड़ने वाली पुणे की मोंचुरा वीएफएक्स ने अपनी फिल्म निर्माण इकाई कोझिकोड के साइबर पार्क में खोली है।

मोंचुरा वीएफएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. पी. निर्शीद ने कहा कि उन्हें साइबर पार्क में अपनी एक इकाई खोलने की खुशी है, जहां विश्वस्तर के सूचना प्रौद्योगिकी पार्क की सारी सुविधाएं मौजूद हैं।

निर्शीद ने कहा, “यह हमारी दूसरी प्रोडक्शन इकाई है और केरल में पहली है। हम केरल के शिक्षित और योग्य युवाओं को काम के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति का मंच उपलब्ध कराना चाहते हैं, जिसके लिए हमने यहां अपनी इकाई खोली है।”

साइबर पार्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. अजीत कुमार ने कहा कि दूसरी कई मल्टीमीडिया एवं दृश्य प्रभाव कंपनियों ने यहां अपनी इकाइयां खोलने में दिलचस्पी दिखाई है, जो विश्वस्तर की आधारभूत संरचना और काम के लिए गुणवत्ता वाला माहौल देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493