मुरुगादास की अगली फिल्म की नायिका सोनाक्षी

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बुधवार को कहा कि वह फिल्मकार ए. आर. मुरगादास की अगली फिल्म ‘अकीरा’ में काम कर रही हैं।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

फिल्म सुपरहिट तमिल फिल्म ‘मौनागुरु’ की हिंदी रीमेक है।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, “अकीरा’ को हैलो कहिए। मेरा नया नाम, नई फिल्म में।”

फिल्म के निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियोज है, जिसमें सोनाक्षी के पिता अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

‘अकीरा’ मुरुगादास की लगातार तीसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले वह ‘गजनी’ और ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इन नेवर ऑफ ड्यूटी’ का निर्माण कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493