स्पेक्ट्रम नीलामी : 13वें दिन बोली 108000 करोड़ रुपये पहुंची

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी के 13वें दिन बुधवार को बोली राशि 1,08,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

दूरसंचार विभाग ने यहां एक बयान में कहा, “सभी बैंडों में बोलियां लगाई जा रही हैं। नीलामी के 13वें दिन बोली में तेजी देखी गई। 1800 मेगाहट्र्ज तथा 800 मेगाहट्र्ज बैंड में जोर-शोर से बोलियां लग रही हैं।”

13वें दिन छह चरणों की नई बोली लगी।

बयान के मुताबिक, “80वें चरण के अंत में करीब 89 फीसदी से अधिक स्पेक्ट्रम बोली लगाने वालों को अस्थायी तौर पर आवंटित किए जा चुके हैं। 80वें चरण की समाप्ति पर बोली लगाने वालों ने 1,08,000 करोड़ रुपये से अधिक की अस्थायी राशि की प्रतिबद्धता जताई है।”

दूरसंचार विभाग के मुताबिक, “अधिकांश सेवा क्षेत्रों में बोली आरक्षित मूल्य के ऊपर प्रीमियम में गई है। बोलियों में प्रतिस्पर्धा के जारी रहने की उम्मीद है। अभी भी स्पेक्ट्रम का बिकना बाकी है। गुरुवार 19 मार्च को सुबह नौ बजे से फिर से बोली लगेगी।”

मंगलवार को 12वें दिन 74वें चरण की समाप्ति पर 1,07,000 करोड़ रुपये की बोली लगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493