जम्मू, 19 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र में गुरुवार को एक टैक्सी गहरी खाई में गिर गई, जिससे इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टैक्सी जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग से गुजर रही थी जब यह हादसा हुआ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया कि टैक्सी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और गुरुवार सुबह रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग स्थित शैतानी नाला के नजदीक गहरी खाई में जा गिरी।
अधिकारी ने बताया, “पांच यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।”
टैक्सी में सवार सभी श्रमिक थे और स्थानीय निवासी नहीं थे।
भूस्खलन के कारण लगातार चार दिन तक बंद रहने के बाद कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को गुरुवार को एकतरफ से खोला गया था।
dharmpath.com dharmpath