‘मिथरी’ के रिमेक नहीं कर रहा : नागार्जुन

चेन्नई, 19 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अक्कीनेनी नागार्जुन ने कन्नड़ की सफल फिल्म ‘मिथरी’ के रीमेक में काम करने की अफवाहों का खंडन किया है। हालांकि उन्होंने बताया कि उन्हें यह फिल्म काफी पसंद है, लेकिन फिलहाल वह इसके रीमेक में काम नहीं कर रहे हैं।

नागार्जुन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “मैं ‘मिथरी’ से बहुत प्रभावित हूं। क्योंकि इस फिल्म में मूल्यों के साथ संदेश भी दिया गया है। ऐसी अफवाहें है कि मैं इसके रीमेक में काम कर रहा हूं, लेकिन अभी अंतिम रूप से कुछ तय नहीं हुआ है।”

गिरीराज द्वारा निर्देशित ‘मिथरी’ झुग्गी में रहने वाले एक युवा लड़के की कहानी है, जो एक रियल्टी शो में हिस्सा लेता है। इस शो के संचालक की भूमिका में कन्नड़ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार हैं।

इस फिल्म में मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहन लाल भी मेहमान भूमिका में हैं। इसके साथ ही अतुल कुलकर्णी, अर्चना और भावना भी फिल्म का हिस्सा थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493