जम्मू में आतंकवादी हमले में 2 की जान गई, 10 घायल : उप मुख्यमंत्री

जम्मू, 20 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

उपमुख्यमंत्री निर्मल ने इस बारे में राज्य विधानसभा में बताया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के विधायक देवेंद्र राणा ने सरकार से कठुआ जिले के राजबाग में पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में बयान देने की मांग की।

इसके जवाब में निर्मल ने कहा, “आतंकवादियों के हमले में दो लोगों की जान गई है। इनमें से एक पुलिसकर्मी हैं और दूसरा शायद एक आम नागरिक है। लेकिन वह सादे लिबास में पुलिसकर्मी भी हो सकता है।”

उन्होंने बताया, “इस हमले में 10 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से सात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान, दो राज्य पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “आतंकवादियों को घेर लिया गया है। उनके खिलाफ अभियान जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493