जम्मू में हमला करने वाले आतंकवादी मारे गए : राजनाथ

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में कठुआ जिले के एक पुलिस थाने पर हमला करने वाले आतंकवादियों को राज्य पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मार गिराया गया।

जम्मू में शुक्रवार सुबह हुई घटना की जानकारी देते हुए राजनाथ ने लोकसभा में कहा, “मैं सदन को बताना चाहता हूं कि शुक्रवार सुबह 6.30 बजे जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों ने पुलिस थाने की सुरक्षा चौकी के बाहर तैनात संतरी को मार दिया और थाने के भीतर दाखिल हो गए।”

उन्होंने कहा, “ताजा जानकारी के आधार पर, जम्मू एवं कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादियों को मार गिराया।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस हमले में एक आम नागरिक, दो पुलिस अधिकारी और सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए।

राजनाथ ने कहा कि यह पुलिस थाना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर स्थित है, जो कठुआ से 15 किलोमीटर उत्तर और भारत-पाक सीमा से 15 किलोमीटर पूर्व में है।

उन्होंने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के सवाल के जवाब में यह जानकारी सदन को दी। खड़गे ने पूछा था कि आखिर इस तरह की घटनाएं राज्य में बार-बार क्यों हो रही हैं?

राजनाथ सिंह ने इस सफल अभियान के लिए पुलिस बल और सीआरपीएफ के साहस की प्रशंसा की।

इस हमले में शहीद पुलिस अधिकारियों और नागरिक की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “हम दुख की इस घड़ी में आतंकवादियों के हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक के परिवार के साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493