नन दुष्कर्म मामला : बंगाल जाएगा महिला आयोग का दल

कोलकाता, 20 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक 71 वर्षीय नन के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वत: संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने शुक्रवार को कहा कि वह अपराध स्थल पर तथ्य खोजने वाले एक दल को भेजा जाएगा।

14 मार्च को राजधानी कोलकाता से 80 किलोमीटर दूर राणाघाट स्थित जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट में एक बुजुर्ग नन के साथ लुटेरों के एक समूह ने बेहद क्रूरता से सामूहिक दुष्कर्म किया था।

पीड़ित वृद्ध महिला को घटना वाले दिन राणाघाट उप-प्रभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे आज सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और पुलिस पीड़ित महिला को किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष ललिता कुमार मंगलम ने आईएएनएस से कहा, “हमने मामले का संज्ञान लिया है। आयोग के एक दल को कल (मंगलवार) राणाघाट भेजा जाएगा।”

पुलिस द्वारा मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार न किए जाने पर आलोचना झेल रही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 18 मार्च को मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का फैसला किया था। हालांकि सीबीआई ने औपचारिक रूप से मामला अभी तक अपने हाथों में नहीं लिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पहले ही मामले का संज्ञान लेते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार से मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493