दिल्ली में निकली धूप

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिनभर आसमान साफ रहने के आसार हैं।”

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 80 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम क्रमश: 30.6 और 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493