‘फ्रैगल रॉक’ फिल्म में अभिनय करेंगे जोसेफ

लॉस एंजेलिस, 21 मार्च (आईएएनएस)। ‘इंसेप्शन’ फिल्म से चर्चित अभिनेता जोसेफ गॉरडोन-लेविट, जिम हेंसन के 1980 के दशक के कठपुतली टीवी शो ‘फ्रैगल रॉक’ के फिल्मी रूपांतरण का निर्माण करने के साथ-साथ इसमें अभिनय भी करेंगे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘फ्रैगल रॉक’ के फिल्मी रूपांतरण पर लगभग एक दशक से काम चल रहा है। जोसेफ ने बताया कि वह शो के प्रशंसक थे।

‘फ्रैगल रॉक’ टीवी पर 1983 में शुरू हुआ था। यह गुफा में रहने वाले जीव फ्रैगल के करतबों पर आधारित था।

जोसेफ ने बताया, “मुझे पर्दे पर अगर कुछ पसंद आया, तो पहले ‘सीसेम स्ट्रीट’ और उसके बाद ‘फ्रैगल रॉक’ के व्यक्तित्व।”

जोसेफ, ओलिवर स्टोन की अगली फिल्म ‘स्नोडेन’ में एडवर्ड स्नोडेन के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म अमेरिका में क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होनी है।

जोसेफ ‘द वॉक’ में फिलिप पेटिट का किरदार कर रहे हैं। इसके अलावा वह सेठ रोजेन, एंथनी मैकी, लिज्जी कैप्लन और जिलियन बेल के साथ एक क्रिसमस कॉमेडी फिल्म भी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493