कोलकाता में 2 नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म

कोलकाता, 21 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दो नाबालिग लड़कियों से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, युवक ने फेसबुक पर दो लड़कियों से मित्रता करने के बाद गुरुवार को उन्हें मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों को जबरदस्ती एक मकान में ले गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस उपाधीक्षक संतोष पांडे ने कहा, “इस मामले में हमने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। लड़की के परिजनों की शिकायत पर हमने एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद तीन और युवकों को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया।”

यह घटना शुक्रवार को तब प्रकाश में आई, जब दोनों नाबालिग उस मकान से भाग निकलने में कामयाब रहीं, जहां उन्हें बंदी बनाकर रखा गया था। इस घटना के बारे में उन्होंने अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।

दुष्कर्म की पुष्टि के लिए नाबालिगों की मेडिकल जांच करवाई गई है, जांच की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493