रिंग में मेक्सिको के पहलवान की मौत

मेक्सिको, 22 मार्च (आईएएनएस)। मेक्सिको के एक पेशेवर पहलवान की रिंग में मौत हो गई। तिजुआना में हुए मुकाबले के दौरान पहलवान की मौत फ्लाइंग किक पर हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ प्रेडो रामिरेज (35) को ऑस्कर गुटिरेज के साथ शनिवार को हुए मुकाबले दौरान चोट लगी तो वह रिंग में अचेत हो गए। रामिरेड लुचा लिबरे (फ्री रेशलिंग) प्रतियोगिता के लोकप्रिय पहलवान थे।

मैच के दो मिनट बीतने के बाद रेफरियों को अहसास हुआ कि रामिरेज बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

रामिरेज ने पहलवानी 15 साल की उम्र में शुरू की थी। वह महान पहलवान प्रेडो अगवुआयो के बेटे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493