मोटरस्पोर्ट्स : आदित्य ने हासिल किया तीसरा स्थान

जुहाई (चीन), 22 मार्च (आईएएनएस)। ऑडी आर8 एलएमएस कप में पहली बार हिस्सा ले रहे भारत के आदित्य पटेल शनिवार को तीसरा स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहे।

टूर्नामेंट की दूसरी रेस हालांकि चार लैप बाद ही रद्द करना पड़ी। बारिश के कारण सर्किट पर रेस जारी रखना सुरक्षित नहीं था और इसी कारण इसे बीच में रोकना पड़ा।

बहरहाल, चेन्नई के 26 वर्षीय आदित्य ने शानदार प्रदर्शन किया और कई बार बढ़त बनाने की कोशिश भी की, लेकिन वह पूर्व डीटीएम चालक स्विट्जरलैंड की राहेल फ्रे और पूर्व फार्मूला-1 चालक एलेक्स यूंग को वह पीछे नहीं छोड़ सके। हांगकांग के मार्ची ली चौथे स्थान पर रहे।

दूसरे रेस में पटेल ने तेज शुरुआत की और एक टर्न के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लिया। रेस को हालांकि चार लैप के बाद ही खराब मौसम और उसके कारण होने वाले खतरे को देखते हुए रोक दिया गया।

रेस से बाद पटेल ने कहा, “इस सीरीज में यह मेरी पहली रेस है और मैं इस प्रदर्शन से खुश हूं। मैं अपनी गाति में और सुधार लाना चाहूंगा। मेरी नजर अब कोरिया में होने वाले रेस के अगले दौर पर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493