यमन के ‘तईज’ पर हौती विद्रोहियों का कब्जा

लंदन, 22 मार्च (आईएएनएस)। हौती विद्रोहियों ने रविवार को यमन के तीसरे सबसे बड़े शहर तईज पर कब्जा कर लिया।

‘बीबीसी’ की रपट के मुताबिक, यह शहर यमन की राजधानी सना और दक्षिणी शहर अदन के बीच स्थित है।

अधिकारियों के मुताबिक, सेना की वर्दी में विद्रोहियों को हवाईअड्डों पर आते और शहर के विभिन्न हिस्सों में गश्त लगाते देखा जा सकता है।

दर्जन भर टैंक और सैन्य वाहनों को भी उत्तरी यमन से तईज की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है।

हौती विद्रोहियों द्वारा यमन की राजधानी सना पर कब्जा जमाने के बाद पिछले कुछ महीनों से यमन में संकट बना हुआ है। इसके बाद राष्ट्रपति अब्दरब्बू मंसूर हादी यमन के दक्षिणी तटवर्ती शहर अदन भाग गए थे।

फरवरी में हौती विद्रोहियों ने एक नई सरकार की घोषणा की थी। उन्होंने राष्ट्रपति हादी के स्थान पर संक्रमणकालीन पांच सदस्यीय राष्ट्रपति परिषद की स्थापना की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493