केजरीवाल ने भगत, सुखदेव, राजगुरु को सलाम किया

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानियों-भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 84वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहीद दिवस पर सलाम।”

भगत सिंह का जन्म सितंबर 1907 में हुआ था। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रभावशाली क्रांतिकारियों में थे, जिन्हें 23 मार्च, 1931 को राजगुरु और सुखदेव के साथ लाहौर जेल में फांसी दे दी गई थी।

उनका अंतिम संस्कार फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला में किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493