अफगानिस्तान हमले में 13 मरे

काबुल, 24 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के वरदक प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने मंगलवार को तीन वाहनों पर हमला किया। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सैय्यद अबाद जिले में हुई।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, “बंदूकधारियों ने एक बस सहित तीन वाहनों पर हमला किया, जिसमें 13 यात्रियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493