‘नच बलिए-7’ का जज बनकर चेतन उत्साहित

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। लेखक चेतन भगत जल्द ही टेलीविजन रियलिटी डांस शो ‘नच बलिए 7’ के जज बनकर छोटे पर्दे पर आने वाले हैं।

चेतन ने हालांकि नृत्य के मामले में खुद को नौसिखिया बताया और कहा कि शो में वह प्रतिभागियों के बीच के तालमेल का मूल्यांकन करेंगे।

चेतन ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “जी हां, यह बात सच है। मैं ‘नच बलिए 7’ के जजों में से एक हूं।”

उन्होंने ट्विटर पर अपने फेसबुक पेज का लिंक भी साझा किया, जिसमें जज के रूप में शो में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं स्टार प्लस पर ‘नच बलिए’ के नए संस्करण के जजों में शामिल हूं। मैं नृत्य में विशषज्ञ नहीं हूं, लेकिन इस बार शो के तौर तरीकों में बदलाव किए गए हैं। नृत्य कौशल के अलावा प्रतिभागी युगलों के बीच के टीम वर्क और तालमेल को भी परखा जाएगा। मैं इन सब का ही मूल्यांकन करूंगा।”

‘नच बलिए-7’ स्टार प्लस पर मई महीने से प्रसारित हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493