प्रियंका ने विकास, विशाल को जीत पर बधाई दी

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी फिल्म ‘मैरी कॉम’ को सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिलने से खुश अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अन्य विजेताओं विकास बहल (क्वीन) और विशाल भारद्वाज (हैदर) को भी बधाई दी।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘मैरी कॉम’ सर्वाधिक मनोरंजक सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म घोषित की गई। इस खुशी मेंप्रियंका ने एक ट्वीट किया, “जी! कभी किसी को इतना भी मत डराओ की डर ही खत्म हो जाए। उमंग कुमार, सेवइन क्वाड्रस (पटकथा लेखक), संजय सर और पूरी टीम को बधाई हो।”

प्रियंका ने ‘क्वीन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (कंगना रनौत) को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर इसके निर्देशक विकास बहल को भी मुबारकबाद दी।

प्रियंका ने ट्विटर में लिखा, “फिल्म ‘क्वीन’ के असल राजा विकास बहल हैं। बधाइयां। आप पर गर्व है। क्या बेहतरीन सफर है। आप बिल्कुल इसके हकदार हैं।”

वहीं, ‘हैदर’ के लिए विशाल भारद्वाज को बधाई देते हुए लिखा, “हैदर’ को मिली सभी जीत के लिए आपको बधाई हो विशाल भारद्वाज। आप इसके सच्चे हकदार हैं सर।”

‘हैदर’ ने सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक (सुखविंदर सिंह), सर्वश्रेष्ठ संवाद एवं संगीत निर्देशक (विशाल भारद्वाज), सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी (सुदेश अधाना) और सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइनर (डॉली आहलूवालिया) का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493