राष्ट्रीय पुरस्कार ने मेरा मनोबल बढ़ाया : प्रवीण

चेन्नई, 25 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक प्रवीण सत्तारु ने कहा कि उनकी तेलुगू फिल्म ‘चंदामामा कथालु’ को सही समय पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और इस बात ने उनका मनोबल बढ़ा दिया है।

प्रवीण हालांकि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने से निराश थे।

मंगलवार को 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई और ‘चंदामामा कथालु’ को सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म घोषित किया गया।

सत्तारु ने आईएएनएस को बताया, “हमें उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा व्यवसाय करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं थोड़ा निराश था। लेकिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से मेरा मनोबल काफी बढ़ गया है। यह मेरे करियर में एकदम सही समय पर मिला है।”

उन्होंने कहा, “मैं पुरस्कार का आभारी हूं। मैं इस तरह की अच्छी फिल्में बनाना जारी रखूंगा और बॉक्स ऑफिस की चिंता नहीं करूंगा।”

‘चंदामामा कथालु’ की कहानी जीवन के अलग-अलग अनुभवों के बारे में है। फिल्म में लक्ष्मी मंचु, कृष्णुदु, ऋचा पनई, चैतन्य कृष्णा, आमनी और नरेश ने काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493