रॉलिंग ने ‘हैरी पॉटर’ के प्रशंसक को दिया जवाब

लॉस एंजेलिस, 25 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय उपन्यास श्रृंखला ‘हैरी पॉटर’ की लेखिका जे. के. रॉलिंग ने एक प्रशंसक द्वारा उपन्यास के किरदार एल्बस डंबलडोर के समलैंगिक होने की बात पर उठाए गए सवाल पर बड़ी नीरस प्रतिक्रिया दी है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, रॉलिंग ने 2007 में खुलासा किया था कि जादू के स्कूल हॉग्वर्ट्स के हेडमास्टर जादूगर एल्बस डंबलडोर समलैंगिक हैं, जिसे लेकर एक वक्त पर बड़ा विवाद रहा था। कुछ प्रशंसकों के मन में इस सवाल को लेकर आज भी शंकाएं हैं।

एक प्रशंसक ने ट्विटर पर रॉलिंग से पूछा कि उन्होंने डंबलडोर को समलैंगिक क्यों कहा, जबकि उनको डंबलडोर के किरदार में समलैंगिक होने जैसा कोई भी लक्षण नहीं दिखता।

रॉलिंग ने इसके जवाब में लिखा, “शायद इसलिए कि समलैंगिक लोग भी दूसरे लोगों की तरह ही दिखते हैं।”

सवाल पूछने वाले प्रशंसक ने हालांकि अपना ट्वीट बाद में हटा लिया, लेकिन रॉलिंग के ट्वीट पर बहुत से लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं।

उपन्यास पर आधारित हॉलीवुड फिल्म श्रृंखला ‘हैरी पॉटर’ के पहले भाग में डंबलडोर का किरदार अभिनेता रिचर्ड हैरिस ने निभाया था। उनके निधन के बाद यह फिल्म में यह भूमिका अभिनेता माइकल गैंबन ने निभाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493