दिल्ली में दिनभर गर्म रहेगा मौसम

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान साफ और मौसम गर्म रहेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं।”

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 94 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493