बिहार में धूप, तापमान बढ़ा

पटना, 26 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश हिस्सों में गुरुवार सुबह धूप निकली। पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्घि की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक अधिकारी ने बताया कि पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 30 डिग्री, गया का 37.4 डिग्री और पूर्णिया का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493