मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री कश्मीरा ईरानी सात वर्षो के लंबे अंतराल के बाद धारावाहिक ‘मनमर्जियां’ से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह कहती हैं कि संगीतपूर्ण नाटक ‘जंगूरा’ के उनके सह-अभिनेता हुसैन कुवाजेरवाला ने उन्हें वापसी के लिए प्रेरित किया।
कश्मीरा पिछली बार धारावाहिक ‘अंबर धारा’ (2007) में नजर आई थीं। उन्होंने एक बयान में कहा, “हुसैन ही ‘मनमर्जियां’ के जरिए छोटे पर्दे पर मेरी की वजह हैं।”
उन्होंने कहा, “हुसैन जब से मेरे दोस्त बने हैं, तभी से मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं, क्योंकि मैंने उन्हें एक जुनूनी आदमी की तरह काम करते देखा है और अब भी देख रही हूं। इतने वर्षो में चाहे अभिनय हो, चाहे मेजबानी या डांस, इन सबमें उनके जुनून ने मुझे बाहर निकलने और कुछ करने के लिए प्रेरित किया।”
‘मनमर्जियां’ 13 अप्रैल से स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath