वाशिंगटन, 26 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे से तिकरित पर दोबारा नियंत्रण करने की इराक सरकार की कोशिशों के तहत हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने मध्य एशिया में अमेरिकी बलों की देखरेख करने वाले केंद्र कमान के प्रवक्ता पैट्रिक राइडर के हवाले से कहा, “इराक सरकार के अनुरोध पर आईएस से मुकाबला करने के लिए सहयोगी गठबंधन सेना तिकरित और इसके आसपास इराकी सुरक्षा बलों को सहयोग कर रही हैं।”
राइडर ने बुधवार को जारी बयान में कहा, “स्पष्ट रूप से यह गठबंधन सेना सिर्फ इराक सरकार और इराकी सैन्यबलों के साथ समन्वय कर रही है। हम इरान और ईरान समर्थित लड़ाकों के साथ हमारे अभियानों पर समन्वय नहीं करते।”
अमेरिका तिकरित में हवाई हमलों, खुफिया जानकारी मुहैया कराने और सलाह देने में सहयोग दे रहा है।
ईरान सेना के मौजूदा हालात को देखते हुए अमेरिका ने बुधवार को सावधानीपूर्वक हवाई हमले शुरू कर दिए।
समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, इराक सरकार और शिया लड़ाके दोनों पहले अमेरिका को आश्वासन दे चुके हैं कि यह हस्तक्षेप आवश्यक नहीं था।
अमेरिका ने लगातार ईरान समर्थित लड़ाकों के साथ समन्वय करने या उन्हें सहायता प्रदान करने से इनकार किया है। अमेरिका ने यह प्रतिबद्धता दोहराई है कि शिया बहुल इराक सेना के लिए सैन्य सहयोग सीमित है।
शिया, इराकी सेना और सुन्नी जनजातियों ने हाल के दिनों में काफी प्रगति की है लेकिन वह तिकरित पर दोबारा नियंत्रण पाने में असफल रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath