साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधेंगे शाहिद

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। इन दिनों बॉलीवुड के अभिनेता शाहिद कपूर की शादी को लेकर अटकलें काफी तेज हो गई हैं। इन अटकलों के बीच शाहिद ने साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने की पुष्टि की है।

यहां गुरुवार को एक पुरस्कार समारोह के दौरान शाहिद से पूछा गया कि क्या वह सगाई कर चुके हैं? शाहिद ने जवाब में कहा, “मेरी सगाई नहीं हुई है। लेकिन इस साल के अंत तक मैं कभी शादी कर सकता हूं।”

शाहिद को लेकर अफवाहें हैं कि वह दिल्ली की एक छात्रा मीरा राजपूत से शादी करने वाले हैं।

जब उनसे उनके प्रेमसंबंध और रस्मों के बारे में पूछा गया तो शाहिद ने कहा, “वह एक सामान्य लड़की है और मैं एक सामान्य लड़का हूं और हमें इस बात को सामान्य तौर पर लेना चाहिए। यह मेरा निजी मामला है और मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता। मैं शादी की घोषणा करके खुश हूं।”

शाहिद अभिनीत ‘हैदर’ को पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले हैं। इस बीच शाहिद ‘उड़ता पंजाब’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493