गोवा विधानसभा अध्यक्ष ने दी विधायकों को चेतावनी

पणजी, 27 मार्च (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र अरलेकर ने विधायकों को सदन में यहां-वहां घूमने पर चेतावनी देते हुए उन्हें सदन की कार्यवाही खत्म होने तक अपनी सीटों पर बैठने का निर्देश दिया है।

अरलेकर ने गुरुवार को अध्यक्ष के संबोधन के दौरान विधायकों सामने आकर खड़े नहीं होने की चेतावनी भी दी।

अरलेकर ने कहा, “विधानसभा यहां-वहां घूमने फिरने के लिए नहीं हैं। सभी विधायकों और मंत्रियों को अपनी सीट पर बैठना चाहिए। यदि विधायकों का मंत्रियों के साथ कुछ काम है तो उस काम को पूरा करने के लिए यह स्थान सटीक नहीं है। आप इसे लॉबी और कार्यालयों में पूरा कर सकते हैं।”

सदन में यहां-वहां घूमने से खफा अरलेकर ने कहा, “कृपया सदन में प्रश्नकाल या अन्य कार्यवाहियों के पूरा होने तक अपने स्थान से नहीं उठें। भाषण पूरा होने के बाद मंत्री सदन से चले जाते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से गलत है। आपको सदन में बैठना चाहिए और सदन की गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “विधायकों और मंत्रियों को मुझसे बात करनी चाहिए। सभापति और विधायक की वार्ता के दौरान किसी को भी उठकर नहीं जाना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493