बीजिंग, 27 मार्च (आईएएनएस)। चीन के जियांक्सी प्रांत में शुक्रवार को एक चिड़ियाघर में एक बाघ ने चिड़ियाघर के कर्मी को अपना शिकार बना लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, घटना यिचुन शहर के चुंतै पार्क के चिड़िया घर में हुई, जब सुबह 8.30 बजे के आसपास एक बाघ ने चिड़ियाघर के गोंग उपनाम वाले सफाईकर्मी पर हमला कर दिया। हमले के समय गोंग बाघ के बाड़े की सफाई कर रहा था।
नगर प्रशासन के मुताबिक, चिड़िया के अन्य कर्मचारी गोंग को बाघ से बचाने के लिए तुरंत वहां पहुंचे और उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया।
बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल गोंग की उपचार शुरू होने के एक घंटे बाद मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath